Psalms 69:21
लोगों ने मेरे खाने के लिये विष दिया, 1 और मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया + 69:21 लोगों ने .... मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया: यहाँ अभियोग विधि का संदर्भ दिया जा रहा है, वह है, जब कोई प्यास से मर रहा है और उसे पानी देने के स्थान में उसका ठट्ठा करने के लिए उसे पानी की अपेक्षा ऐसा पेयपदार्थ दिया जाए जो पिया नहीं जा सकता है।। (मर. 15:23,36, लूका 23:36, यूह. 19:28,29) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
They gave me also gall for my meat; and in my thirst they gave me vinegar to drink.
In Context
22उनका भोजन उनके लिये फंदा हो जाए; 1 और उनके सुख के समय जाल बन जाए। 1
Cross References
Deuteronomy 29:18इसलिए ऐसा न हो, कि तुम लोगों में ऐसा कोई पुरुष, या स्त्री, या कुल, या गोत्र के लोग हों जिनका मन आज हमारे परमेश्वर यहोवा से फिर जाए, और वे जाकर उन जातियों के देवताओं की उपासना करें; फिर ऐसा न हो कि तुम्हारे मध्य ऐसी कोई जड़ हो, जिससे विष या कड़वा फल निकले, (प्रेरि. 8:23)
Jeremiah 8:14हम क्यों चुप-चाप बैठे हैं? आओ, हम चलकर गढ़वाले नगरों में इकट्ठे नाश हो जाएँ; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा हमको नाश करना चाहता है, और हमें विष पीने को दिया है; क्योंकि हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Jeremiah 23:15इस कारण सेनाओं का यहोवा यरूशलेम के भविष्यद्वक्ताओं के विषय में यह कहता है: “देख, मैं उनको कड़वी वस्तुएँ खिलाऊँगा और विष पिलाऊँगा; क्योंकि उनके कारण सारे देश में भक्तिहीनता फैल गई है।”
Lamentations 1:9उसकी अशुद्धता उसके वस्त्र पर है; 1 उसने अपने अन्त का स्मरण न रखा; 1 इसलिए वह भयंकर रीति से गिराई गई, 1 और कोई उसे शान्ति नहीं देता है। 1 हे यहोवा, मेरे दुःख पर दृष्टि कर, 1 क्योंकि शत्रु मेरे विरुद्ध सफल हुआ है! 1
Matthew 27:48उनमें से एक तुरन्त दौड़ा, और पनसोख्ता लेकर सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया।
Mark 15:36और एक ने दौड़कर पनसोख्ता को सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया, और कहा, “ठहर जाओ; देखें, एलिय्याह उसे उतारने के लिये आता है कि नहीं।” (भज. 69:21)